देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने मणिपुर को अमित शाह को 'आउटसोर्स' किया: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने मणिपुर के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बधाई को एक "पाखंड" करार दिया और आरोप लगाया कि उन्होंने पूर्वोत्तर के इस प्रदेश को गृह मंत्री अमित शाह को "आउटसोर्स" कर दिया है तथा अपनी जिम्मेदारी का त्याग कर दिया है।

नयी दिल्ली, 21 जनवरी कांग्रेस ने मणिपुर के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बधाई को एक "पाखंड" करार दिया और आरोप लगाया कि उन्होंने पूर्वोत्तर के इस प्रदेश को गृह मंत्री अमित शाह को "आउटसोर्स" कर दिया है तथा अपनी जिम्मेदारी का त्याग कर दिया है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि यदि मणिपुर की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री के मन में जरा भी चिंता है तो उन्हें राज्य का दौरा करना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर इन राज्यों के लोगों को बधाई दी है।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "मणिपुर के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई। हमें भारत के विकास में मणिपुर के लोगों द्वारा निभाई गई भूमिका पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है। मणिपुर की प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

इसके बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से मणिपुर के लोगों को उनके राज्य दिवस पर शुभकामनाएं भेजी हैं। हालांकि 3 मई, 2023 को मणिपुर की पीड़ा शुरू होने के बाद से उन्होंने, थोड़े समय के लिए भी मणिपुर का दौरा करने से इनकार कर दिया है। "

उन्होंने दावा किया कि वह पूरी दुनिया में कई जगह गए हैं, लेकिन इंफाल और राज्य के लोगों तक पहुंचने के लिए उन्हें समय नहीं मिला या इसमें उनकी रुचि नहीं है।

रमेश ने कहा, " मोदी जी ने राज्य में अपनी ही पार्टी के विधायकों से मिलने से इनकार कर दिया है। उन्होंने न तो मुख्यमंत्री के साथ बैठक की है, न ही उन्होंने राज्य के सांसदों, राजनीतिक नेताओं और सामाजिक संगठनों से मुलाकात की है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य दिवस पर उनकी शुभकामनाएं खोखली हैं और उनके उस पाखंड को दर्शाती हैं जिसकी कोई सीमा नहीं है।

रमेश ने कहा, "कांग्रेस मांग करती है कि वह तुरंत मणिपुर का दौरा करें। यदि उसके मन में जरा सी भी चिंता है तो वह अपनी चिंता दर्शाने के लिए कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं।"

उन्होंने दावा किया कि मणिपुर को केंद्रीय गृह मंत्री को आउटसोर्स करना प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी का त्याग है और यह विनाशकारी साबित हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\