देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने स्पेन के अपने समकक्ष से की बात
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को स्पेन के अपने समकक्ष पेड्रो सांचेज से बात की तथा दोनों नेताओं ने भारत-स्पेन संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
नयी दिल्ली, 15 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को स्पेन के अपने समकक्ष पेड्रो सांचेज से बात की तथा दोनों नेताओं ने भारत-स्पेन संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
सांचेज ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने जी-20 की भारत की अध्यक्षता के लिए स्पेन के समर्थन को दोहराया।
उनके ट्वीट के जवाब में मोदी ने ट्वीट किया, "स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज से बात करके खुशी हुई। हमने अपने बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। भारत की अध्यक्षता में हो रही जी-20 बैठक में करीबी सहयोग को जारी रखने के लिए उत्सुक हूं।"
सांचेज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी सार्थक बातचीत हुई।
उन्होंने कहा, "मैंने भारत की जी-20 की अध्यक्षता के लिए स्पेन का समर्थन दोहराया है और हम अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना जारी रखने पर सहमत हुए हैं, खासकर अर्थव्यवस्था और व्यापार के क्षेत्रों में।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)