देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने प्रगति बैठक में 1.21 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को 42वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की और इस दौरान 1,21,300 करोड़ रुपये से अधिक की 12 प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की।

नयी दिल्ली, 28 जून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को 42वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की और इस दौरान 1,21,300 करोड़ रुपये से अधिक की 12 प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की।

ये परियोजनाएं 10 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों से जुड़ी हैं। प्रगति कामकाज के संचालन और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए ‘‘आईसीटी’’ आधारित बहु-मॉडल मंच है। इसमें केंद्र और राज्य सरकारें शामिल हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि बैठक में जिन 12 प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की गई उनमें से सात परियोजनाएं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की थीं, दो परियोजनाएं रेल मंत्रालय से थीं और एक-एक परियोजना सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय एवं इस्पात मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय से थी।

इन परियोजनाओं की संचयी लागत 1,21,300 करोड़ रुपये से अधिक है और ये 10 राज्यों यानी छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा और हरियाणा तथा दो केंद्रशासित प्रदेशों से संबंधित हैं। दो केंद्र शासित प्रदेशों में जम्मू-कश्मीर और दादरा और नगर हवेली शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने राजकोट, जम्मू, अवंतीपुरा, बीबीनगर, मदुरै, रेवाड़ी और दरभंगा में एम्स के निर्माण की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी हितधारकों को लंबित मुद्दों को हल करने और जनता के लिए उनके महत्व को ध्यान में रखते हुए परियोजनाओं को पूरा करने की समय सीमा का पालन करने का निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने 'पीएम स्वनिधि योजना' की भी समीक्षा की। उन्होंने मुख्य सचिवों से शहरी क्षेत्रों में विशेष रूप से ‘‘टियर 2 और टियर 3’’ शहरों में सभी पात्र रेहड़ी पटरी वालों की पहचान करने और उन्हें योजना का लाभ देने की अपील की।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि रेहड़ी पटरी वालों द्वारा डिजिटल लेनदेन को मिशन मोड में प्रोत्साहित करने के लिए एक अभियान चलाया जाए और स्वनिधि से समृद्धि अभियान के माध्यम से लाभार्थियों के परिवार के सदस्यों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए।

प्रधानमंत्री ने सफल जी-20 बैठकों के आयोजन के लिए सभी मुख्य सचिवों को बधाई दी।

पीएमओ के मुताबिक प्रगति बैठकों के दौरान, अब तक 17.05 लाख करोड़ रुपये की कुल लागत वाली 340 परियोजनाओं की समीक्षा की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी