विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने 99 वर्षीय फ्रांसीसी योग शिक्षिका की प्रशंसा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को एक प्रख्यात फ्रांसीसी योग शिक्षिका से मुलाकात कर प्राचीन भारतीय पद्धति के प्रति उनके जुनून और 99 साल की उम्र में भी सेहतमंद रहने के जज्बे की प्रशंसा की।
पेरिस, 14 जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को एक प्रख्यात फ्रांसीसी योग शिक्षिका से मुलाकात कर प्राचीन भारतीय पद्धति के प्रति उनके जुनून और 99 साल की उम्र में भी सेहतमंद रहने के जज्बे की प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को विशिष्ट अतिथि के तौर पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ बैस्टिल दिवस परेड में शामिल हुए।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पेरिस में मुझे शार्लोट चोपिन से मुलाकात करने का मौका मिला जिन्होंने 50 साल की उम्र में योग करने की शुरुआत की थी।’’
मोदी ने कहा, ‘‘वह जल्द ही 100 साल की होने वाली हैं और साल-दर साल योग के प्रति उनका जुनून और तंदरुस्ती बढ़ती रही है।’’
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने योग में चोपिन की गहरी आस्था और फ्रांस में योग को बढ़ावा देने के लिए उनके अभूतपूर्व काम की सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी योग के प्रखर समर्थक हैं। उनके प्रयास से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की थी।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक चोपिन ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान इस बारे में अपने विचार साझा किए कि योग कैसे जीवन में खुशियां ला सकता है और समग्र कल्याण को बढ़ावा दे सकता है।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के परिणामस्वरूप योग में लोगों की बढ़ती रुचि पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)