देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी चुनावों में हमें हरा न पाने के कारण ऐसा कर रहे हैं : ‘आप’ ने ईडी के छापों पर कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजीव अरोड़ा के परिसरों पर सोमवार को छापों के बाद पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऐसे ‘हथकंडों’ का सहारा ले रहे हैं क्योंकि वह चुनावों में पार्टी को हरा नहीं पा रहे हैं।

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजीव अरोड़ा के परिसरों पर सोमवार को छापों के बाद पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऐसे ‘हथकंडों’ का सहारा ले रहे हैं क्योंकि वह चुनावों में पार्टी को हरा नहीं पा रहे हैं।

वरिष्ठ ‘आप’ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण छापे नहीं मारे जा रहे बल्कि यह ‘आप’ तथा उसके नेतृत्व को कमजोर करने के वृहद प्रयासों का हिस्सा हैं।

ईडी ने आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा तथा अन्य लोगों के खिलाफ जमीन ‘‘धोखाधड़ी’’ के एक मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को जालंधर, लुधियाना, गुरुग्राम तथा दिल्ली में कई स्थानों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 61 वर्षीय सांसद के, पंजाब के लुधियाना और हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित आवास समेत करीब 16-17 स्थानों पर तलाशी ली गयी।

सिसोदिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आज, आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और हमारे नेताओं को बर्बाद करने की कोशिश में प्रधानमंत्री की पसंदीदा एजेंसी ईडी ने संजीव अरोड़ा के घर पर छापा मारा, जो राज्यसभा में हमारा प्रतिनिधित्व करते हैं।’’

उन्होंने मोदी पर जांच एजेंसियों का ‘‘राजनीतिक हथकंडे’’ के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं क्योंकि वह हमें चुनावों में हरा नहीं पा रहे हैं।’’

सूत्रों के अनुसार, ऐसा आरोप है कि अरोड़ा ने एक औद्योगिक भूखंड ‘‘अवैध’’ तरीके से अपनी कंपनी के नाम पर करा लिया था।

इस बीच, अरोड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें नहीं पता है कि असल में किस कारण से तलाशी की जरूरत पड़ी लेकिन वह जांच में सहयोग करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी