देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण को समर्पित 'आर्ट गैलरी' का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जब कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण को समर्पित 'आर्ट गैलरी' सह संग्रहालय का उद्घाटन किया तो उनके परिवार का तो जैसे सपना ही पूरा हो गया।

पुणे, छह मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जब कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण को समर्पित 'आर्ट गैलरी' सह संग्रहालय का उद्घाटन किया तो उनके परिवार का तो जैसे सपना ही पूरा हो गया।

बालेवाड़ी में स्थित आर्ट गैलरी का मुख्य आकर्षण मालगुड़ी गांव पर आधारित छोटा सा मॉडल है जो 'ऑडियो-विजुअल इफेक्ट्स' की मदद से सजीव हो उठा है।

आर्ट गैलरी में लक्ष्मण द्वारा बनाए गए 30,000 से ज्यादा चित्र रखे गए हैं। लक्ष्मण अपनी कार्टून रचना ‘द कॉमन मैन’ के लिए प्रसिद्ध हैं। ये चित्र डिजिटल और सामान्य दोनों ही रूपों में उपलब्ध हैं।

मालगुड़ी दक्षिण भारत का एक ‘काल्पनिक गांव’ है जिसे आर. के. लक्ष्मण के भाई आर. के. नारायण ने अपनी लघु कहानियों के संग्रह ‘मालगुड़ी डेज’ के लिए बनाया है।

गैलरी का ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं उषा लक्ष्मण (आर. के. लक्ष्मण की पुत्रवधू) को बधाई देना चाहता हूं। आज आर. के. लक्ष्मण को समर्पित आधुनिक आर्ट गैलरी का उद्घाटन किया गया... मैं उषाजी और उनके परिवार को उनके समर्पण, प्रतिबद्धता और उत्साह के साथ इस परियोजना को पूरा करने के लिए बधाई देता हूं।’’

इस अवसर पर उषा लक्ष्मण ने कहा कि इस परियोजना की शुरूआत 26 जनवरी, 2015 को हुई थी, जब लक्ष्मण का निधन हुआ था।

उन्होंने पीटीआई- से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी पुणे में हुए आर. के. लक्ष्मण के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। हालांकि, उन्होंने महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को इस संग्रहालय की घोषणा करने का निर्देश दिया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी