देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए यहां रात्रिभोज की मेजबानी की, जिसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

नयी दिल्ली, 22 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए यहां रात्रिभोज की मेजबानी की, जिसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

राष्ट्रपति चुनाव में निर्वाचित द्रौपदी मुर्मू भी कोविंद के विदाई रात्रिभोज में शामिल हुईं, जिनका कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रात्रिभोज में देश के लगभग सभी हिस्सों के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए, जिनमें कई पद्म पुरस्कार विजेता और आदिवासी नेता हैं।

एक सूत्र ने बताया कि यह रात्रिभोज ‘‘अद्वितीय’’ था क्योंकि इसमें दिल्ली के अलावा अन्य जगहों की हस्तियों की भी मौजूदगी पर भी जोर दिया गया।

इस मौके पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय कैबिनेट के सदस्य मौजूद रहे। रात्रिभोज में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हुए।

राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वालीं मुर्मू सोमवार को संसद के सेंट्रल हॉल में पद की शपथ लेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\