ताजा खबरें | असली मुद्दों से गोवा के लोगों का ध्यान भटका रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी: राहुल गांधी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पर्यावरण और रोजगार जैसे वास्तविक मुद्दों से गोवा के लोगों का ध्यान भटकाने का शुक्रवार को आरोप लगाया।

पणजी, 11 फरवरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पर्यावरण और रोजगार जैसे वास्तविक मुद्दों से गोवा के लोगों का ध्यान भटकाने का शुक्रवार को आरोप लगाया।

गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पंडित जवाहरलाल नेहरू चाहते तो गोवा को 1947 में ‘‘कुछ ही घंटों के भीतर’’ आजाद कराया जा सकता था।

गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री उस समय की स्थिति और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद क्या हो रहा था, इसे नहीं समझते हैं।

मोदी ने 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यहां के निकट मापुसा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस सरकार को गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराने में 15 साल लग गए।

गांधी ने मडगांव में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री उस समय के इतिहास को नहीं समझते हैं, उन्हें समझ में नहीं आता कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद क्या चल रहा था। वह पर्यावरण और रोजगार जैसे वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए गोवा आ रहे हैं।’’

उन्होंने ‘हिजाब’ को लेकर चल रहे विवाद पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह किसी भी तरह की ऐसी बातचीत में शामिल नहीं होंगे, जिससे गोवा के लोगों का ध्यान भटके। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मिशन उन चीजों पर ध्यान केन्द्रित करना है, जो गोवा के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।’’

गोवा के एक दिवसीय दौरे पर आये गांधी ने कहा कि कांग्रेस राज्य में ज्यादातर सीटें जीतेगी और चुनाव के बाद गठबंधन की कोई आवश्यकता नहीं होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस को बहुमत मिलेगा और गोवा में हमारी सरकार बनाने के लिए तुरंत कदम उठाया जायेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू