देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में सक्रिय रूप से भाग लेने को कहा: सूत्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों को केंद्रीय योजनाओं का प्रचार करने के उद्देश्य से एक व्यापक संपर्क अभियान ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए कहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 28 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों को केंद्रीय योजनाओं का प्रचार करने के उद्देश्य से एक व्यापक संपर्क अभियान ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए कहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि संपर्क कार्यक्रम “विकसित भारत” के निर्माण का हिस्सा है।
सूत्रों के अनुसार उन्होंने मंत्रियों से इस बात का प्रचार-प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा कि कैसे समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं तैयार की गई हैं।
सूत्रों ने कहा कि सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए 2.55 लाख ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में लगभग 18,000 स्थानों पर वाहनों का उपयोग किया जा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि आईईसी (सूचना, शिक्षा एवं संचार) वैन को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, ग्रामीण आवास योजना, उज्ज्वला योजना और पीएम स्वनिधि योजना के प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार यात्रा के तहत, देश के सभी शहरों और कस्बों में 2.55 लाख ग्राम पंचायतों और बस्तियों की यात्रा के लिए 2,500 से अधिक मोबाइल प्रदर्शन वैन और 200 से अधिक मोबाइल थिएटर वैन चलाई जाएंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)