जरुरी जानकारी | पीएम गतिशक्ति से 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी: सोम प्रकाश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने कहा है कि पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान देश को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा।

नयी दिल्ली, नौ जून वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने कहा है कि पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान देश को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में निवेश के सबसे आकर्षक गंतव्यों में से एक है और सरकार ने देश में कंपनियों को आगे बढ़ाने को लेकर कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रम तैयार किये हैं।

प्रकाश ने ‘इंडिया इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन’ पर आयोजित सम्मेलन में कहा, ‘‘उनमें से एक पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान है। इससे हमें लॉजिस्टिक क्षेत्र में दक्षता हासिल करने में मदद मिलेगी।’’

चालू वित्त वर्ष के बजट में पीएम गतिशक्ति के लिये 20,000 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं।

इस बीच, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक अलग बयान में कहा कि पीएम गति शक्ति के तहत ‘नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप’ (एनपीजी) की आठ जून को 20 वीं बैठक हुई।

इसकी अध्यक्षता उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के विशेष सचिव अमृत लाल मीणा ने की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी