जरुरी जानकारी | पीएम गतिशक्ति: 23,500 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं को मंजूरी के लिए भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सड़क एवं रेलवे की 23,500 करोड़ रुपये की चार बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पीएम गतिशक्ति पहल के तहत मंजूरी देने के लिए भेजा गया है।

नयी दिल्ली, एक नवंबर सड़क एवं रेलवे की 23,500 करोड़ रुपये की चार बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पीएम गतिशक्ति पहल के तहत मंजूरी देने के लिए भेजा गया है।

इन परियोजनाओं का मूल्यांकन 17 अक्टूबर को 58वीं नेटवर्क योजना समूह (एनपीजी) की बैठक में किया गया।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को बयान जारी कर कहा, “एनपीजी में 23,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के लिए सड़क और रेलवे परियोजनाओं पर चर्चा की गई।”

बैठक की अध्यक्षता उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की विशेष सचिव (लॉजिस्टिक्स) सुमिता डावरा ने की।

उन्होंने मंत्रालयों से परियोजना की योजना में क्षेत्र विकास योजना दृष्टिकोण को शामिल करने और राज्यों के साथ बातचीत करने का अनुरोध किया, जिससे बुनियादी ढांचे की कमियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके और एकीकृत योजना को बढ़ावा दिया जा सके।

अंतर-मंत्रालयी एनपीजी की बैठक हर 15 दिन पर होती है और इसमें बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का मूल्यांकन किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\