देश की खबरें | इंदौर में दंगों की साजिश नाकाम, "अतिवादी विचारधारा से प्रेरित" चार व्यक्ति गिरफ्तार : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने इंदौर में सांप्रदायिक दंगों की साजिश नाकाम करने का दावा करते हुए कथित तौर पर अतिवादी विचारधारा से प्रेरित चार लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 28 अगस्त पुलिस ने इंदौर में सांप्रदायिक दंगों की साजिश नाकाम करने का दावा करते हुए कथित तौर पर अतिवादी विचारधारा से प्रेरित चार लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों की पहचान अल्तमश खान, मोहम्मद इमरान अंसारी, जावेद खान और सैयद इरफान अली के रूप में हुई है। बागरी ने बताया कि इनकी उम्र 20 से 30 साल के बीच है और वे ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं।

उन्होंने कहा, "समय रहते पकड़े गए चारों आरोपी अतिवादी विचारधारा से प्रेरित हैं। वे शहर में हाल की कुछ घटनाओं पर लोगों में असंतोष की भावना जगाकर शहर के अलग-अलग स्थानों पर सांप्रदायिक दंगे कराने की साजिश से जुडे़ भड़काऊ संदेश सोशल मीडिया पर फैला रहे थे।"

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक आरोपियों की कथित साजिश थी कि शहर की एक जगह पर दंगा भड़काने के बाद सिलसिलेवार रूप से अन्य स्थानों पर भी उपद्रव करा दिया जाए जिससे पुलिस और प्रशासन हैरान-परेशान हो जाए।

बागरी ने बताया कि विस्तृत जांच के जरिये पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपियों का जुड़ाव किसी चरमपंथी संगठन से तो नहीं है और क्या इन्हें किसी तरह की वित्तीय मदद तो नहीं पहुंचाई जा रही थी?

उन्होंने बताया कि चारों लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 153-ए (सांप्रदायिक सौहार्द्र पर विपरीत असर डालने वाला कार्य) और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बागरी ने बताया कि प्रशासन से सिफारिश की जाएगी कि चारों आरोपियों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत जेल में बंद किया जाए। उन्होंने बताया कि आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी