जरुरी जानकारी | पीएलआई योजना समय पर उठाया गया परिवर्तनकारी कदम: उद्योग जगत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योग जगत और विशेषज्ञों ने बुधवार को उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को 10 अन्य क्षेत्रों पर लागू करने के सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह समय पर उठाया गया परिवर्तनकारी कदम है जिससे घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

नयी दिल्ली, 11 नवंबर उद्योग जगत और विशेषज्ञों ने बुधवार को उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को 10 अन्य क्षेत्रों पर लागू करने के सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह समय पर उठाया गया परिवर्तनकारी कदम है जिससे घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिये बुधवार को दूरसंचार, वाहन और औषधि समेत 10 प्रमुख क्षेत्रों के लिये उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को मंजूरी दे दी। इन योजनाओं पर अगले पांच साल के दौरान 1,45,980 करोड़ रुपये का खर्च किया जाएगा। इससे पहले, 51,311 करोड़ रुपये के व्यय को मंजूरी दी जा चुकी है।

यह भी पढ़े | Chhatt 2020: अदालत ने छठ पूजा पर एकत्र होने के लिए जारी किये दिशा निर्देश, पटाखों पर प्रतिबंध.

उद्योग मंडल सीआईआई के अध्यक्ष उदय कोटक ने कहा, ‘‘नई पीएलआई नीति एक परिवर्तनकारी और समय पर उठाया गया कदम है। यह भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने में मददगार होगी। नीति रणनीतिक रूप से लक्षित है और उत्पादन बढ़ाने, भारतीय वस्तुओं को प्रतिस्पर्धी बनाने तथा निर्यात का दायरा बढ़ाने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।’’

एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने कहा कि पीएलआई योजना पहले से लागू है और अब भारत को वैóश्विक विनिर्माण मूल्य श्रृंखला में आत्मनिर्भर बनाने के लिये इसका दायरा बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़े | MP By Election Result 2020: उपचुनाव के रुझान पर बोले कमलनाथ, कांग्रेस को मिलेगी बड़ी जीत.

उन्होंने कहा कि 2 लाख करोड़ रुपये की इस योजना से आर्थिक गतिविधियों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा और वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, खाद्य उत्पाद तथा दूरसंचार जैसे क्षेत्रों में बड़ी संख्या में रोजगार सृजित होंगे। औषधि, रसायन, सौर उपरकण जैसे क्षेत्रों में पीएलआई योजना से शोध और विकास को नई गति मिलेगी।

उद्योग मंडल फिक्की ने कहा कि सरकार के इस कदम से विनिर्माण क्षेत्र को गति मिलेगी।

फिक्की की अध्यक्ष संगीता रेड्डी ने कहा, ‘‘जिन क्षेत्रों को पीएलआई योजना के दायरे में रखा गया है, वे रणनीतिक, प्रौद्योगिकी गहन और देश में रोजगार के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं।’’

कपड़ा निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) के चेयरमैन ए शक्तिवेल ने कहा कि योजना से निर्यात, निवेश, घरेलू क्षमता और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

डेलॉयट इंडिया के भागीदार अरिंदम गुहा ने कहा कि पीएलआई योजना सरकार के नजर से काफी प्रभावी है। यह बड़े निवेशकों को ध्यान में रखकर लाया गया है जो पुरानी या नवीन परियोजनाओं के लिये शुरूआती निवेश जुटाने में सक्षम हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\