देश की खबरें | पीएलएफआई का दो लाख रुपये का इनामी जोनल कमांडर गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुरक्षा बलों के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के जोनल कमांडर संतोष
चाईबासा (झारखंड), 16 जुलाई सुरक्षा बलों के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के जोनल कमांडर संतोष
कन्डुलना को पश्चिमी सिंहभूम जिले से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि दो लाख रुपये के इनामी नक्सली संतोष के पास से एके-47 राइफल, एके राइफल की दो मैगजीन, 103 जिंदा कारतूस सहित अन्य चीजें बरामद हुई हैं।
गौरतलब है कि पुलिस ने इसी क्षेत्र से बुधवार को दो लाख रुपये के इनामी पीएलएफआई के एरिया कमांडर सांडीपुर्ति को गिरफ्तार किया था।
जिले के पुलिस अधीक्षक अशुतोष शेखर ने शनिवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) का जोनल कमांडर संतोष कन्डुलना उर्फ लालो अपने ससुराल बंदगांव थाना के केड़के गांव आया हुआ है। उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया।
अधिकारी ने बताया कि संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद संतोष ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
शेखर ने बताया कि संतोष के खिलाफ हत्या के छह, हत्या के प्रयास के 16 सहित नक्सली गतिविधियों से संबंधित 33 मामले दर्ज हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)