देश की खबरें | विमान हादसा: विंग कमांडर हनुमंत सारथी का बेलगावी में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में सुखोई-30एमकेआई और मिराज-2000 विमान दुर्घटना में मरने वाले विंग कमांडर हनुमंत राव सारथी का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ कर दिया गया।

बेलगावी (कर्नाटक), 29 जनवरी मध्य प्रदेश में सुखोई-30एमकेआई और मिराज-2000 विमान दुर्घटना में मरने वाले विंग कमांडर हनुमंत राव सारथी का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ कर दिया गया।

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार को एक प्रशिक्षण मिशन के दौरान भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के दो अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसमें विंग कमांडर सारथी की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।

तिरंगा में लिपटे सारथी के पार्थिव शरीर को वायुसेना के एक विशेष विमान से मुरैना से बेलगावी लाया गया और बाद में उसे गणेशपुर स्थित उनके घर ले जाया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा और कांग्रेस विधायक लक्ष्मी हेब्बलकर सहित कई लोगों ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर दिवंगत को श्रद्धांजलि दी।

उसके बाद शाम को पूरे सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (टीएसी-डीई) के प्रशिक्षक विंग कमांडर सारथी के पैतृक आवास पर लोग शोकाकुल नजर आए। उनके असामयिक निधन से परिजन व रिश्तेदार दुखी हैं।

पैंतीस-वर्षीय पायलट के परिवार में उनकी पत्नी, तीन साल की बेटी और एक साल का बेटा है।

आईएएफ अधिकारी सारथी के पिता रेवानसिद्दप्पा सारथी एक सेवानिवृत्त मानद कप्तान हैं और जबकि उनके भाई प्रवीण सारथी सेवारत ग्रुप कैप्टन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\