देश की खबरें | दिल्ली में आगामी वर्षों में 'ओवरहेड केबल' को भूमिगत करने की योजना : रेखा गुप्ता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी योजना आने वाले वर्षों में पूरे शहर से 'ओवरहेड केबल' हटाने की है क्योंकि ये लोगों और संपत्ति के लिए खतरा पैदा करते हैं।
नयी दिल्ली, 15 मई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी योजना आने वाले वर्षों में पूरे शहर से 'ओवरहेड केबल' हटाने की है क्योंकि ये लोगों और संपत्ति के लिए खतरा पैदा करते हैं।
गुप्ता राष्ट्रीय राजधानी के 111 गांवों में पाइप से प्राकृतिक गैस पहुंचाने के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रही थीं।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में और हमारे बाजारों में, ओवरहेड केबल का जाल देखा जा सकता है। इसके कारण कई बार दुर्घटनाएं हो जाती हैं, आग लग जाती है और जान-माल का नुकसान होता है। हमने ओवरहेड केबल को भूमिगत करने की योजना बनाई है और इस परियोजना के पहले चरण के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।’’
गुप्ता ने कहा कि उनका लक्ष्य पूरी दिल्ली से ओवरहेड केबल को हटाकर भूमिगत करना है।
उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे मंत्री इस परियोजना में शामिल हैं।’’
रेखा गुप्ता ने 2025-26 के बजट में ओवरहेड बिजली केबल को हटाने करने की प्रायोगिक परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)