देश की खबरें | नोएडा में 10 वर्ष से पुराने डीजल और 15 वर्ष से पुराने पेट्रोल वाहन जब्त करने की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने वायु प्रदूषण रोकने के लिए उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जिला पुलिस को 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों को जब्त करने के लिए कहा है।

नोएडा, 10 अक्टूबर गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने वायु प्रदूषण रोकने के लिए उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जिला पुलिस को 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों को जब्त करने के लिए कहा है।

गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन द्वारा जारी 'शीतकालीन कार्य योजना' के अनुसार, पुलिस को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है कि नोएडा या ग्रेटर नोएडा नहीं जाने वाले वाहन बाईपास या पेरीफेरल एक्सप्रेसवे का उपयोग करें।

योजना के अनुसार पुलिस से कहा गया है कि वह कड़ी निगरानी रखे और ‘‘स्पष्ट रूप से प्रदूषण करने वाले वाहनों’’ को रोककर या नियम तोड़ने वालों को जुर्माना जारी करके दृष्टिगत उत्सर्जन के प्रति बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति रखे।

प्रशासन ने छह अक्टूबर को सर्दियों से पहले विभिन्न सरकारी एजेंसियों और अधिकारियों को प्रदूषण की जांच के लिए 'शीतकालीन कार्य योजना' जारी की। सर्दियों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण मानव स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले गंभीर स्तर तक पहुंच जाता है।

प्रशासन ने पुलिस को जिले में यातायात सघनता वाले स्थलों को सूचीबद्ध करने और उसके अनुसार एक परामर्श जारी करने को कहा।

योजना में कहा गया है, ‘‘चिह्नित यातायात सघनता वाले स्थलों पर सुचारू यातायात प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कर्मी और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को तैनात करें और उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 10 साल से पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों को जब्त करें।’’

पुलिस को फुटपाथों पर अतिक्रमण को रोकना सुनिश्चित करने के अलावा प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) मानदंडों पर कड़ी निगरानी रखने और सख्ती बरतने के लिए भी कहा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\