जरुरी जानकारी | वर्ष 2025 तक सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या में 50 प्रतिशत कमी लाने की योजना: गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सड़क परिवहन मंत्रालय ने वर्ष 2025 तक सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या में 50 प्रतिशत तक कमी लाने की योजना तैयार की है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को यह कहा।

चेन्नई, 16 फरवरी सड़क परिवहन मंत्रालय ने वर्ष 2025 तक सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या में 50 प्रतिशत तक कमी लाने की योजना तैयार की है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को यह कहा।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा कि मंत्रालय ने देश भर में दुर्घटना के लिये जिम्मेदार होने को लेकर चिह्नित किये गये छह हजार स्थानों में से 2,500 में सुधार किये हैं।

उन्होंने पलायन रोकने के लिये स्मार्ट शहरों की तरह स्मार्ट गांव बनाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों से शहरों की ओर पलायन सड़क दुर्घटना के प्रमुख कारणों में से एक है।

मंत्री ने कहा, ‘‘हमारे देश में हर साल करीब पांच लाख सड़क हादसे होते हैं और 1.50 लाख लोगों की मौत होती है...मरने वालों में ज्यादातर की उम्र 18 से 45 साल के बीच होती है।’’

गडकरी विश्व बैंक और तमिलनाडु सरकार द्वारा आयोजित चेन्नई रोड सेफ्टी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी भी उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\