देश की खबरें | गड्ढे : अदालत ने बेंगलुरु निकाय अधिकारियों को अवमानना की कार्यवाही की चेतावनी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मंगलवार को शहर के गड्ढे भरने के अदालत के आदेश का पालन नहीं करने पर बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के अधिकारियों को अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की चेतावनी दी।

बेंगलुरु, 31 मई कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मंगलवार को शहर के गड्ढे भरने के अदालत के आदेश का पालन नहीं करने पर बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के अधिकारियों को अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की चेतावनी दी।

उच्च न्यायालय गड्ढों को खत्म करने में विफल रहने के लिए नागरिक एजेंसियों के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था। अदालत ने पाया कि मानसून की शुरुआत के बावजूद बीबीएमपी गड्ढों को भरने में विफल रहा है और इसके अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।

उच्च न्यायालय ने कहा कि अदालत द्वारा बार-बार समय सीमा देने के बावजूद बीबीएमपी गड्ढों को भरने में विफल रहा है और अब वह इस मुद्दे पर बीबीएमपी के बहाने स्वीकार नहीं करेगा।

बीबीएमपी के अधिवक्ता ने इस मामले में छह जून तक का समय मांगा और कहा कि गड्ढे भरने की लागत को लेकर विवाद है, जिसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की सलाह से सुलझाया जा रहा है।

अदालत ने बीबीएमपी को सकारात्मक कार्यवाही करने का आदेश देते हुए सुनवाई को छह जून तक के लिए स्थगित कर दिया।

मंगलवार को याचिका की सुनवाई के दौरान प्रतिवादियों में से एक अमेरिकन रोड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के वकील ने कहा कि बीबीएमपी के मुख्य अभियंता बीएस प्रह्लाद ने एक बैठक के दौरान कंपनी के प्रबंध निदेशक से मारपीट की।

कंपनी ने अदालत को बताया कि उसने हमले को लेकर बीबीएमपी आयुक्त से शिकायत की है। अदालत को यह भी बताया गया कि कंपनी को अभी तक गड्ढों को भरने के बिल का भुगतान नहीं किया गया है।

अदालत ने बीबीएमपी आयुक्त को मुख्य अभियंता के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी