जरुरी जानकारी | पिनाकी चक्रवर्ती एनआईपीएफपी के निदेशक नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जाने माने अर्थशास्त्री पिनाकी चक्रवर्ती को राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान (एनआईपीएफपी) का निदेशक नियुक्त किया गया है। वह 15 अक्टूबर से यह कार्यभार संभालेंगे। एनआईपीएफपी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 31 अगस्त जाने माने अर्थशास्त्री पिनाकी चक्रवर्ती को राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान (एनआईपीएफपी) का निदेशक नियुक्त किया गया है। वह 15 अक्टूबर से यह कार्यभार संभालेंगे। एनआईपीएफपी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

चक्रवर्ती रतिन रॉय का स्थान लेंगे। रतिन रॉय प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के पूर्व सदस्य रह चुके हैं। रॉय ने एनआईपीएफपी के निदेशक पद से जून में इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: भारतीय रेलवे में 35208 पदों पर वेकेंसी, 7वीं सीपीसी के तहत मिलेगी सैलरी.

पिनाकी चक्रवर्ती एनआईपीएफपी में प्रोफेसर हैं लेकिन वर्तमान में वह अवकाश पर हैं और तमिलनाडु और केरल के लिये यूनिसेफ के राज्य कार्यालय में सामाजिक नीति प्रमुख के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

एनआईपीएफपी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘नये निदेशक की नियुक्ति: हमें यह घोषणा करते हुये प्रसन्नता हो रही है कि प्रोफसर पिनाकी चक्रवर्ती को 15 अक्टूबर 2020 से पांच साल की अवधि के लिये हमारा निदेशक नियुक्त किया गया है।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, अब बुढ़ापे में पेंशन से जुड़ी ये टेंशन होगी दूर.

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल ने हाल ही में एनआईपीएफपी के चेयरमैन का पद संभाला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baba Saheb Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर जयंती को विचारों के उत्सव के रूप में मनाएं, सीएम फडणवीस की अपील