विदेश की खबरें | पीआईए ने फर्जी डिग्री, अन्य कदाचार को लेकर 74 और कर्मचारियों को बर्खास्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने फर्जी डिग्री रखने, मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्तता और खराब कामकाज को लेकर 74 और कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। मीडिया में आई एक खबर में यह कहा गया है।

इस्लामाबाद, दो सितंबर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने फर्जी डिग्री रखने, मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्तता और खराब कामकाज को लेकर 74 और कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। मीडिया में आई एक खबर में यह कहा गया है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार को पीआईए अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने बर्खास्त किये गये 74 कर्मचारियों में से 27 को फर्जी डिग्री रखने, 31 को अनधिकृत कार्यों, छह को नियमों का पालन नहीं करने और चार कर्मचारियों को संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, एक को मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त रहने तथा तीन को सरकारी रिकार्ड चुराने को लेकर बर्खास्त किया गया।

यह भी पढ़े | COVID-19 के कारण ऑस्ट्रेलिया में 30 साल बाद आई मंदी, GDP में 7% की गिरावट दर्ज.

अवैध गतिविधियों को लेकर दो अन्य कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया।

इसके अलावा, चार कर्मचारियों को पदानवत कर दिया गया है और 11 अन्य को विभिन्न अनुशासनिक मुद्दों को लेकर दंडित किया गया है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: इमरान सरकार के राज में अल्पसंख्यकों का बुरा हाल, पाक की दमनकारी नीतियों के खिलाफ पूरी दुनिया में प्रदर्शन.

खबर के मुताबिक, पिछले तीन महीने में बर्खास्त किये गये कुल कर्मचारियों की संख्या अब बढ़ कर 177 हो गई है।

कराची में 22 मार्च को हुई विमान दुर्घटना की, विमानन मंत्री गुलाम सरवर खान की जांच रिपोर्ट के बाद एयरलाइन अपने कर्मचारियों के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है। इस दुर्घटना में 97 लोग मारे गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड