देश की खबरें | फोन टैपिंग भाजपा की परंपरा नहीं है : गजेंद्र सिंह शेखावत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने फोन टैपिंग मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि फोन टैपिंग भाजपा की परंपरा नहीं है, यह राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तत्कालीन सरकार की परंपरा थी।

जयपुर, 16 फरवरी केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने फोन टैपिंग मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि फोन टैपिंग भाजपा की परंपरा नहीं है, यह राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तत्कालीन सरकार की परंपरा थी।

शेखावत ने रविवार को सीकर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय में प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जिनके मुंह और हाथ दोनों काले हों.. उनको दूसरे के मुंह पर कालिख पोतने का अधिकार नहीं है।‘‘

उन्होंने कहा, ‘‘ राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को फोन टैपिंग पर टिप्पणी करने से पहले अपने शासनकाल को देखना चाहिए। फोन टैपिंग को लेकर उनके तत्कालीन विशेषाधिकारी (ओएसडी ने) न्यायालय में दिये हैं.. एक बार पहले उन बयानों को देखकर उसके बाद उन्हें ऐसी टिप्पणी करनी चाहिए।’’

शेखावत ने कहा, ‘‘ यह भाजपा की परंपरा नहीं है.. यह राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार की परंपरा थी कि उन्होंने इस तरह के पाप किये हैं जिसकी सजा उनको निश्चित ही किसी ना किसी दिन भारत की न्यायपालिका अवश्य देगी।’’

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के फोन टैपिंग के आरोपों को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि अनुमति के बिना अगर मीणा का फोन टैप किया गया तो राज्य सरकार ने अपराध किया है।

गहलोत ने कहा था कि राजस्थान विधानसभा में जब विपक्ष इस मुद्दे पर जवाब मांग रहा था तब न तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और न ही गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कोई स्पष्टीकरण दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि राजस्थान में फोन टैपिंग की परंपरा नहीं रही है और कानून भी इसकी अनुमति नहीं देता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\