जरुरी जानकारी | वैश्विक स्तर पर अगुवा बनने के लिए नवोन्मेषी उत्पादों पर ध्यान दे दवा उद्योग : मांडविया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि घरेलू दवा उद्योग को मूल्य श्रृंखला में आगे बढ़ने और क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अगुवा की भूमिका हासिल करने के लिए शोध एवं विकास (आरएंडडी) पर ध्यान देने की जरूरत है।

नयी दिल्ली, 26 सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि घरेलू दवा उद्योग को मूल्य श्रृंखला में आगे बढ़ने और क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अगुवा की भूमिका हासिल करने के लिए शोध एवं विकास (आरएंडडी) पर ध्यान देने की जरूरत है।

मांडविया के पास रसायन और उर्वरक मंत्रालय का प्रभार भी है। उन्होंने चिकित्सा प्रौद्योगिकी कंपनियों का आह्वान किया कि वे भारत में वैश्विक बाजारों के लिए महत्वपूर्ण उपकरण तैयार करें।

मांडविया ने मंगलवार को दवा-चिकित्सा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में शोध एवं विकास और नवोन्मेषण पर राष्ट्रीय नीति का औपचारिक रूप से अनावरण करते हुए कहा कि घरेलू दवा कंपनियां बहुराष्ट्रीय फर्मों की तुलना में अनुसंधान और विकास पर कम निवेश करती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपने मुनाफे का 20-25 प्रतिशत शोध और नवोन्मेषण पर खर्च करती हैं, जबकि भारतीय कंपनियों के लिए यह औसतन 10 प्रतिशत है। जब तक हम शोध-आधारित नवोन्मेषी उत्पाद नहीं लाते हैं, तबतक हम इस क्षेत्र की अगुवाई नहीं कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार 2047 तक फार्मा उद्योग को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। मांडविया ने दवा उद्योग से कहा कि वह सिर्फ मात्रा पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय गुणवत्ता वाले उत्पाद विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करे।

उन्होंने कहा कि सरकार घरेलू दवा क्षेत्र में बदलाव के लिए उद्योग और शिक्षा जगत के साथ मिलकर काम कर रही है।

फार्मास्युटिकल्स विभाग (डीओपी) ने इस साल अगस्त में भारत में दवा-चिकित्सा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में शोध एवं विकास और नवोन्मेषण पर राष्ट्रीय नीति अधिसूचित की थी।

इस नीति का उद्देश्य परंपरागत दवाओं और चिकित्सा उपकरण सहित फार्मास्युटिकल्स क्षेत्र में शोध एवं विकास को बढ़ावा देना है।

इस मौके पर नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने कहा कि फार्मा क्षेत्र के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना और अन्य पहल से पूरे क्षेत्र के परिदृश्य में बदलाव आने की उम्मीद है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक राजीव बहल ने दवा-चिकित्सा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में शोध एवं विकास और नवोन्मेषण पर राष्ट्रीय नीति को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह संभवतः पिछले कई साल की सबसे महत्वपूर्ण योजना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\