देश की खबरें | कन्नूर में स्थानीय लोगों ने पीएफआई कार्यकर्ताओं की पिटाई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा शुक्रवार को राज्य में आहूत हड़ताल के तहत यहां जबरन दुकानें बंद कराने की कोशिश कर रहे संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी।

कन्नूर (केरल), 23 सितंबर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा शुक्रवार को राज्य में आहूत हड़ताल के तहत यहां जबरन दुकानें बंद कराने की कोशिश कर रहे संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी।

जब प्रदर्शनकारियों ने लोगों से दुकान बंद करने को कहा तो नाराज स्थानीय लोगों ने कड़ा ऐतराज जताया और कार्यकर्ताओं की पिटाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने एक प्रदर्शनकारी को कन्नूर के पयन्नूर में पुलिस के हवाले कर दिया।

स्थानीय टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित फुटेज में एक हड़ताल समर्थक को स्थानीय लोगों द्वारा पीटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में भागने की कोशिश कर रहे एक प्रदर्शनकारी को पकड़कर लोग पुलिस के हवाले करते दिख रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना तब घटी जब पीएफआई कार्यकर्ताओं का समूह बाजार पहुंचा। उन्हें कुछ दुकानें खुली होने का पता चला था।

दुकानें बंद कराने के पीएफआई कार्यकर्ताओं के प्रयासों को रोकने में दुकानदारों और स्थानीय लोगों के साथ अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी शामिल बताये जाते हैं।

घटना के सिलसिले में पयन्नूर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में रखा है।

पीएफआई ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और अन्य एजेंसियों द्वारा अपने कार्यालयों, अपने नेताओं के आवासों पर छापे मारे जाने और लोगों को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में आज हड़ताल बुलाई थी। एजेंसियों ने देश में कथित तौर पर आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने को लेकर संगठन के खिलाफ कार्रवाई की थी।

पीएफआई द्वारा आहूत हड़ताल के दौरान राज्य के अनेक हिस्सों में छिटपुट हिंसा की खबरें हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी