देश की खबरें | मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों में पेट्रोल 119 रुपये तथा डीजल 108 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिले ईंधन की कीमतों में वृद्धि से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। शनिवार को अनूपपुर जिले में पेट्रोल की कीमत 119 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई।

भोपाल, 23 अक्टूबर मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिले ईंधन की कीमतों में वृद्धि से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। शनिवार को अनूपपुर जिले में पेट्रोल की कीमत 119 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई।

जिला मुख्यालय अनूपपुर से लगभग 13 किलोमीटर दूर जैतहरी में पेट्रोल 119.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 108.4 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। यह जानकारी एक पेट्रोल पंप के मालिक सुखलाल कुशवाहा ने दी।

उन्होंने कहा कि अनूपपुर से लगभग 50 किलोमीटर दूर पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में पेट्रोल लगभग 10 रुपये और डीजल चार रुपये प्रति लीटर सस्ता है।

महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में एक पेट्रोल पंप के मालिक अमर सिंह नारदे ने बताया कि यहां पेट्रोल 118.25 रुपये तथा डीजल 107.46 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक कर रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को जिले में पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे और डीजल की कीमत में 37 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

नारदे ने कहा, ‘‘ बालाघाट जिले में ईंधन का कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है क्योंकि ज्यादातर वाहन महाराष्ट्र या छत्तीसगढ़ में ईंधन भराना पसंद करते हैं। मध्यप्रदेश के बालाघाट के मुकाबले महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल क्रमश: सात रुपये और चार रुपये सस्ता है।

इस बीच, राजधानी भोपाल में 36 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 115.90 रुपये प्रति लीटर तथा 38 पैसे की बढ़ोतरी के बाद डीजल की कीमत 105.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

भोपाल के पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि सीमावर्ती जिलों में पेट्रोल पंप मालिकों को पड़ोसी राज्यों की तुलना में अधिक कीमतों के कारण नुकसान हो रहा है। पड़ोसी राज्यों में ईंधन सस्ता है और मध्य प्रदेश में प्रवेश करने से पहले अधिकांश वाणिज्यिक वाहन इन राज्यों से ईंधन भरवा लेते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी