जरुरी जानकारी | राजस्थान में सौ के पार हुआ पेट्रोल, मध्यप्रदेश में भी शतक के करीब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ईंधन की कीमतों में लगातार नौवें दिन तेजी के बाद देश में पेट्रोल की कीमत बुधवार को पहली बार 100 रुपये के पार चली गयी। राजस्थान में पेट्रोल ने शतक पूरा कर लिया जबकि मध्यप्रदेश में यह सैकड़ा लगाने के बेहद करीब पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी ईंधन की कीमतों में लगातार नौवें दिन तेजी के बाद देश में पेट्रोल की कीमत बुधवार को पहली बार 100 रुपये के पार चली गयी। राजस्थान में पेट्रोल ने शतक पूरा कर लिया जबकि मध्यप्रदेश में यह सैकड़ा लगाने के बेहद करीब पहुंच गया।

सरकारी तेल विपणन कंपनियों की कीमत अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल और डीजल के दाम में बुधवार को 25-25 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी। यह ईंधन की खुदरा कीमतों में लगातार नौवें दिन की तेजी है।

इसके बाद राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल की दरें 100.13 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गयीं। डीजल की कीमतें 92.13 रुपये प्रति लीटर हो गयीं।

हालांकि अधिक कर आकर्षित करने वाले एडिटिव मिश्रित पेट्रोल महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कई स्थानों पर पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के पार जा चुका है। यह पहला मौका है जब सामान्य पेट्रोल सौ के पार गया हो।

ईंधन की खुदरा कीमतें राज्य के हिसाब से अलग-अलग हैं। इसका कारण राज्यों के द्वारा लगाया जाने वाला मूल्यवर्धित कर (वैट) है। राजस्थान देश में पेट्रोल पर सबसे अधिक वैट वसूलने राज्य है।

बुधवार की कीमत बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 89.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79.95 रुपये प्रति लीटर हो गया। मुंबई में इनकी कीमतें क्रमश: 96 रुपये प्रति लीटर और 86.98 रुपये प्रति लीटर हो गयीं।

राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं, जबकि राज्य सरकार ने पिछले महीने इनके ऊपर वैट में दो प्रतिशत की कटौती की थी।

मध्यप्रदेश के अन्नुपुर में पेट्रोल 99.90 रुपये तथा डीजल 90.35 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

श्रीगंगानगर में ब्रांडेड पेट्रोल 102.91 रुपये और ब्रांडेड डीजल 95.79 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। दिल्ली में इनकी कीमतें क्रमश: 92.37 रुपये और 83.24 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गयीं।

पिछले नौ दिनों में पेट्रोल 2.59 रुपये और डीजल 2.82 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs England 4th ODI Match Toss Winner Prediction: लाहौर में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs England 4th ODI Match Key Players To Watch Out: लाहौर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs England 4th ODI Match Dream11 Prediction: लाहौर में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी करो या मरो की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम