देश की खबरें | कृषि कानूनों को चुनौती देने वाली याचिकाएं तैयार कर ली गई हैं, सही समय का इंतजार है: अमरिंदर सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने केंद्र के नये कृषि कानूनों को चुनौती देने के लिए याचिकाएं तैयार कर ली हैं और कानूनी विशेषज्ञों की सलाह पर सही समय पर इस संबंध में कदम उठाया जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, नौ जनवरी पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने केंद्र के नये कृषि कानूनों को चुनौती देने के लिए याचिकाएं तैयार कर ली हैं और कानूनी विशेषज्ञों की सलाह पर सही समय पर इस संबंध में कदम उठाया जाएगा।

आम आदमी पार्टी (आप) सांसद भगवंत मान ने कृषि कानूनों को अमान्य करने के लिए पंजाब विधान सभा में पारित कृषि विधेयकों को राष्ट्रपति के पास भेजे जाने को लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच सांठगांठ होने का आरोप लगाया है, जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने यह बयान दिया।

मुख्यमंत्री ने उन पर ‘‘साफ झूठ’’ बोलने का आरोप लगाने पर मान की आलोचना की और कहा, ‘‘यह दुर्भाग्य की बात है कि संविधान और विधायी प्रक्रियाओं की कोई जानकारी नहीं रखने वाले उन जैसे लोग राजनीति में हैं और लोगों को केवल गुमराह करने के मकसद से बेतुके बयान दे रहे हैं।’’

सिंह ने कहा कि मान के दावों के विपरीत राज्य के महाधिवक्ता अतुल नंदा ने केंद्र के नये कृषि कानूनों को चुनौती देने के लिए पहले ही याचिकाएं तैयार कर ली हैं और उन्हें अंतिम रूप दे दिया गया है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ये कानून हमारे किसानों के जीवन और भविष्य को प्रभावित करते हैं, इसलिए सभी फैसले सही समय पर सावधानी से और विवेकपूर्ण तरीके से लिए जाएंगे।’’

सिंह ने कहा कि केंद्र के इन ‘‘काले’’ कानूनों के खिलाफ उनकी सरकार पहले दिन से एक ही रुख पर अडिग है, लेकिन आप और शिरोमणि अकाली दल इस पर बार-बार अपना ‘‘पाला बदल’’ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी