देश की खबरें | कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने की मांग को लेकर चुनाव आयोग को दी याचिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के एक नेता ने बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग में शिकायत देकर कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को हटाने की मांग की।

तिरुवनंतपुरम, चार मार्च डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के एक नेता ने बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग में शिकायत देकर कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को हटाने की मांग की।

एक संक्षिप्त पत्र में, केरल राज्य युवा आयोग के सह-समन्वयक मिधुन शाह ने कहा कि दक्षिण भारतीय राज्य में आदर्श आचार संहिता पहले ही लागू है। राज्य में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव होंगे।

उन्होंने कहा, “राज्य में निशुल्क कोविड-19 का टीका प्राप्त करने पर जारी प्रमाण पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर और उनके भाषण का अंश है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ चूंकि यह चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है, इसलिये मैं आपसे इसे हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध करता हूं।’’

शाह ने बाद में कहा कि यह शिकायत आज सुबह एक टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवाने के बाद मिले अस्थायी प्रमाण पत्र के आधार पर दर्ज कराई गई।

उन्होंने कहा, “युवा आयोग के राज्य-समन्वयक के रूप में, मुझे आज सुबह टीके की पहली खुराक दी गई। प्रमाण पत्र में प्रधानमंत्री की रंगीन तस्वीर और उनके भाषण का अंश देखकर मुझे आश्चर्य हुआ।’’

उन्होंने पीटीआई- से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है और इसलिए चुनाव आयोग से संपर्क कर इसे हटाने की मांग की है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Weather Forecast Today, February 26: उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की दस्तक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें IMD का पूर्वानुमान

PM Modi on Instagram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले राजनेता बने

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\