देश की खबरें | भिलाई के निजी अस्पताल को आवंटित भूमि में भ्रष्टाचार की जांच के अनुरोध वाली याचिका खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित निजी अस्पताल को पट्टे पर आवंटित भूमि में कथित भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से कराने के अनुरोध वाली याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई से इंकार कर दिया।

नयी दिल्ली, 12 मार्च उच्चतम न्यायालय ने छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित निजी अस्पताल को पट्टे पर आवंटित भूमि में कथित भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से कराने के अनुरोध वाली याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई से इंकार कर दिया।

न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की पीठ ने याचिकाकर्ता अमित चंद्राकर को याचिका वापस लेने और उच्च न्यायायल के समक्ष गुहार लगाने की अनुमति दी।

मामला वापस लिए जाने के बाद इसे खारिज कर दिया गया।

याचिका में चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल अस्पताल प्राइवेट लिमिटेड को पट्टे पर आवंटित सरकारी जमीन के संबंध में कथित आपराधिक साजिश और सरकारी खजाने को आर्थिक हानि पहुंचाने को लेकर जांच कराने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

अमित चंद्राकर, चंदूलाल चंद्रकार से संबंधित हैं, जिन्होंने वर्ष 1970 से 1991 के बीच दुर्ग सीट का संसद में प्रतिनिधित्व किया।

वकील अश्विनी कुमार दुबे द्वारा दायर याचिका में पट्टे की शर्तों का उल्लंघन करने का दावा करते हुए गंभीर आर्थिक अपराधा शाखा से भी जांच का अनुरोध किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू