देश की खबरें | नादिया में व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता पाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में रविवार को 34 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर के ही पास एक पेड़ से लटकता पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कल्याणी, एक नवंबर पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में रविवार को 34 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर के ही पास एक पेड़ से लटकता पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस बीच, भाजपा ने दावा किया है कि मृतक बिजॉय सिल गयेशपुर का रहने वाला था और पार्टी का सदस्य था। भाजपा ने तृणमूल कार्यकर्ताओं के खिलाफ सिल की हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, राज्य के सत्तारूढ़ दल ने इसे सिरे से खारिज किया है।

यह भी पढ़े | Corona Pandemic: शादी के सीजन और ठंड के दौरान लोगों को कोरोना से बचने की है जरूरत, जानें कोविड-19 से बचने की टिप्स.

गयेशपुर शहर के भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं बिजॉय के भतीजे बप्पा सिल ने आरोप लगाया, '' उन्होंने (बिजॉय) पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले ही तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी थी। तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल होने के चलते ही उनकी हत्या की गई। गयेशपुर निगम क्षेत्र के वार्ड में भाजपा के बढ़ते प्रभाव में उनकी अहम भूमिका हत्या का कारण बनी।''

गयेशपुर नगर निगम के प्रमुख एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता मरन कुमार डे ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बिजॉय ने आत्महत्या की है।

यह भी पढ़े | IPL 2020: राजस्थान की टीम ने जीता टॉस, कोलकाता नाईट राइडर्स दिया बल्लेबाजी करने का न्योता: 1 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बिजॉय शनिवार शाम से लापता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाजपा ने बिजॉय की मौत के मामले को लेकर सोमवार को कल्याणी उप-संभाग क्षेत्र में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\