देश की खबरें | विवाह का प्रस्ताव ठुकराने पर व्यक्ति ने पुलिसकर्मी को गोली मारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के धार जिले में विवाह का प्रस्ताव ठुकराने पर एक व्यक्ति ने 23 वर्षीय महिला पुलिस आरक्षक को कथित तौर पर गोली मार दी।
धार/बड़वानी, (मप्र) 24 नवंबर मध्यप्रदेश के धार जिले में विवाह का प्रस्ताव ठुकराने पर एक व्यक्ति ने 23 वर्षीय महिला पुलिस आरक्षक को कथित तौर पर गोली मार दी।
इसके बाद आरोपी ने कथित रूप से स्वयं को भी गोली मार ली। आरोपी और पीड़िता दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और उनका बड़वानी के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
एक अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार को धार के गड़कपुर चोकड़ी के पास हुई। विवाह के निमंत्रण पत्र बांटने के बाद बड़वानी की ओर जा रही आरक्षक को करण सिंह ठाकुर (26) ने कथित रूप से गोली मार दी। आरोपी ने आरक्षक की कार रोक कर उस पर कथित रूप से गोली दाग दी और इसके बाद कथित रूप से स्वयं की छाती पर भी गोली मार ली।
उन्होंने बताया कि आरोपी और महिला आरक्षक दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये हैं और दोनों का बड़वानी के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़े | Punjab: राज्यपाल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी समेत राजभवन के छह कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए.
खरगोन पुलिस रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) तिलक सिंह ने बताया कि राजगढ़ जिले में पदस्थ आरक्षक के गले में गोली लगी है और उसका ऑपरेशन किया जायेगा।
डीआईजी ने आरक्षक के हवाले से बताया कि उसने करण के साथ विवाह करने से इंकार कर दिया था, इसलिए करण उससे नाराज था।
धार जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भादंवि और शस्त्र अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)