देश की खबरें | पूर्वी दिल्ली में व्यक्ति ने दोस्त की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में 22 वर्षीय युवक ने यौन संबंध की मांग करने पर अपने दोस्त की कथित रूप से हत्या कर दी।

नयी दिल्ली, 22 मार्च पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में 22 वर्षीय युवक ने यौन संबंध की मांग करने पर अपने दोस्त की कथित रूप से हत्या कर दी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी की पहचान मोनू के तौर पर हुई है।

पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दीपक यादव ने कहा, “ सोमवार को, मोनू ने त्रिलोकपुरी निवासी भरत (32) की हत्या कर दी जो उसका दोस्त था। उसने पीड़ित का सिर भारी पत्थर से कुचल दिया।”

उन्होंने बताया कि भरत की हत्या करने के बाद आरोपी मामले की रिपोर्ट करने के लिए थाने जा रहा था लेकिन रास्ते में पुलिस के आपात प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) टीम ने उसे रोक लिया।

डीसीपी ने बताया कि जब टीम ने उसके कपड़ों पर खून के धब्बों को लेकर सवाल किया तो मोनू ने उन्हें बताया कि उसने अपने दोस्त की हत्या कर दी, क्योंकि उसने यौन संबंध बनाने की मांग की थी।

यादव ने बताया कि टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी और भरत फेसबुक के माध्यम से मिले थे और एक-दूसरे को तीन साल से जानते थे।

उन्होंने बताया कि घटना के समय दोनों शराब के नशे में थे।

पुलिस ने बताया कि मयूर विहार थाने में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\