देश की खबरें | कैंची से पत्नी की हत्या करने के बाद व्यक्ति ने पुलिस के सामने कबूला अपराध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में जोधपुर के बीजेएस कॉलोनी में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कैंची से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में पुलिस और ससुराल वालों को घटना के बारे में सूचित किया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जोधपुर, सात दिसंबर राजस्थान में जोधपुर के बीजेएस कॉलोनी में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कैंची से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में पुलिस और ससुराल वालों को घटना के बारे में सूचित किया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक रविवार रात दंपति में तीखी बहस हुई और गुस्से में आकर विक्रम सिंह (35) ने अपनी पत्नी शिव कंवर (30) की हत्या कर दी।

यह भी पढ़े | भारत बंद को लेकर ओडिशा सरकार ने सभी कलेक्टरों को एहतेयाती कदम उठाने को कहा: 7 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस मौके पर पहुंची तो सिंह अपने मोबाइल फोन पर वीडियो गेम खेलते हुए पाया गया, जबकि उसकी पत्नी एक कमरे में खून से लथपथ पड़ी थी।

महामंदिर के एसएचओ कैलाशदान ने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: कांग्रेस का बड़ा हमला, कहा- हम पर वार करने से सच नहीं बदलेगा, सरकार बताए ‘काले कानून’ कब निरस्त होंगे.

उन्होंने कहा कि सिंह के बेरोजगार होने के कारण दंपति में अक्सर झगड़े होते थे।

एसएचओ ने बताया कि आरोपी बेरोजगार था, जबकि उसकी पत्नी घर पर सिलाई का काम करती थी।

उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन सिंह ने कैंची उठाई और बार-बार अपनी पत्नी पर वार किया।

पुलिस अधिकारी ने कहा,"जब हम मौके पर पहुंचे तो हमने आरोपी को अपने मोबाइल फोन पर बिना किसी पछतावे के वीडियो गेम खेलते हुए पाया।”

उन्होंने बताया कि दंपति के दो बच्चे हैं जो घटना के समय घर में मौजूद नहीं थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज