देश की खबरें | अमरेली जिले में काले हिरण की खाल और जंगली जानवर के नाखूनों के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अमरेली जिले में एक व्यक्ति को काले हिरण की खाल और जंगली जानवरों के दो नाखून रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि व्यक्ति इन खालों का इस्तेमाल अपने घर पर कथित तौर पर तांत्रिक क्रिया के लिए करता था।

अमरेली, 18 जुलाई गुजरात के अमरेली जिले में एक व्यक्ति को काले हिरण की खाल और जंगली जानवरों के दो नाखून रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि व्यक्ति इन खालों का इस्तेमाल अपने घर पर कथित तौर पर तांत्रिक क्रिया के लिए करता था।

रेंज वन अधिकारी प्रतापभाई चंदू ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिर (पूर्व) वन प्रभाग के अधिकारियों ने सावरकुंडला तालुका के सिमरन गांव में वेलजीभाई मतंग के घर पर छापेमारी की और जंगली जानवरों के दो नाखून और एक काले हिरण की खाल बरामद की।

संरक्षित वन्य जीवों के शरीर के अंगों को अपने पास रखना कानूनन गैरकानूनी है।

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी इन वस्तुओं का इस्तेमाल घर में तांत्रिक क्रियाओं के लिए करता था। पूछताछ में उसने बताया कि ये उसके दादा के थे और दो दशक से भी ज़्यादा पुराने हैं, जिनका इस्तेमाल उसका परिवार पूजा-पाठ के लिए करता था।’’

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ये नाखून किसी शेर या तेंदुए के प्रतीत हो रहे हैं और इन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

चंदू ने बताया कि मतंग को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें