देश की खबरें | गोरखनाथ मंदिर को उड़ाने की धमकी देने को लेकर व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर को विस्फोट कर उड़ा देने की कथित तौर पर धमकी देने को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोरखपुर, 30 सितम्बर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर को विस्फोट कर उड़ा देने की कथित तौर पर धमकी देने को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।

पुलिस ने बताया कि शिवेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को फोन किया और कहा कि वह बेदौली बाबू गांव से बोल रहा है और वह अपने सहयोगी के साथ मिलकर मंदिर को उड़ा देगा। इसके बाद पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस गैंगरेप मामले पर सोनिया गांधी ने कहा- मासूम लड़की के साथ जो हैवानियत हुई, वो हमारे समाज पर कलंक है.

एसएपी जोगेंद्र कुमार ने कहा, ‘‘उसने मुझे फोन किया और कहा कि वह 24 घंटे के भीतर मंदिर को उड़ा देगा और कहा कि पुलिस उसे बचा सकती है, तो बचा ले।’’

पुलिस ने बताया कि एसएसपी को फोन करने के बाद फोन बंद हो गया और पुलिस ने मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति को कुछ समय बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने युवती से गैंगरेप मामले में योगी सरकार और, पुलिस प्रमुख को भेजा नोटिस.

बांसगांव पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक जे एन सिंह ने बताया, ‘‘उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 182, 505, 507 तथा आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम, 1932 की धारा सात के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

पुलिस ने बताया, ‘‘बांसगांव क्षेत्र का रहने वाले शिवेंद्र पूर्व में भी गिरफ्तार किया गया जा चुका है। उसने फोन पर धमकी दी, लेकिन उसके परिवार ने दावा किया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है और पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\