खेल की खबरें | ओलंपिक से पहले प्रो लीग में प्रदर्शन का सही अंकलन होगा: श्रीजेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरूष हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अप्रैल में एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) हॉकी प्रो लीग के अपने तय कार्यक्रम से होने की उम्मीद जताते हुए कहा कि इस टूर्नामेंट में मजबूत टीमों के खिलाफ खेलने से तोक्यो ओलंपिक के पहले टीम और खिलाड़ियों का सही आकलन होगा।

बेंगलुरु, 18 जनवरी भारतीय पुरूष हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अप्रैल में एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) हॉकी प्रो लीग के अपने तय कार्यक्रम से होने की उम्मीद जताते हुए कहा कि इस टूर्नामेंट में मजबूत टीमों के खिलाफ खेलने से तोक्यो ओलंपिक के पहले टीम और खिलाड़ियों का सही आकलन होगा।

एफआईएच हॉकी प्रो लीग मैचों के अगले चरण में भारत को अप्रैल में अर्जेंटीना जबकि मई में ब्रिटेन, स्पेन और जर्मनी के खिलाफ खेलना है। टीम मई में घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उतरेगी।

हॉकी इंडिया से जारी विज्ञप्ति में श्रीजेश ने कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि एफआईएच हॉकी प्रो लीग के मैच इस साल तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे। इस तरह जुलाई में होने वाले तोक्यो ओलंपिक से पहले हमें मजबूत टीमों के खिलाफ अच्छे मैच मिलेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये मैच हमारे लिए खिलाड़ी के अलावा एक टीम के तौर पर भी सही परीक्षा होंगे और मुझे यकीन है कि ओलंपिक के लिए अंतिम टीम का चयन इन मैचों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।’’

पुरूष टीम ने पिछले साल 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एफआईएच हॉकी प्रो लीग में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था।

इस 32 साल के खिलाड़ी ने कहा कि जैव-सुरक्षित माहौल में अभ्यास करने से खिलाड़ी मानसिक तौर पर ज्यादा मजबूत हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले 12 महीनों में, हमने जिस तरह की चुनौतियों का सामना किया है, उसने हमें मानसिक रूप से मजबूत बनाया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन

Tamil Nadu Shocker: बच्चों के यौन शोषण के आरोपी दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार