देश की खबरें | गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में बन रहे छह अस्पतालों से लोगों को किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी: शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि गुजरात के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे छह अस्पताल स्थानीय लोगों को उनके घरों के समीप किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।

अहमदाबाद, 13 मार्च केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि गुजरात के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे छह अस्पताल स्थानीय लोगों को उनके घरों के समीप किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।

उन्होंने कहा कि अहमदाबाद के निकट साणंद में 500 बिस्तरों वाला एक अस्पताल बनाया जा रहा है, जबकि गांधीनगर के कलोल कस्बे और उनके निर्वाचन क्षेत्र की सीमा पर एक-एक सरकारी अस्पताल का निर्माण किया जाएगा।

गांधीनगर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शाह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए कई परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद एक सभा को डिजिटल तरीके से संबोधित करते हुए यह बात कही।

केंद्रीय मंत्री ने ‘वीडियो लिंक’ के जरिए साणंद-कडी मार्ग पर नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया तथा अहमदाबाद एवं गुजरात की राजधानी गांधीनगर को जोड़ने वाले सरखेज-गांधीनगर राजमार्ग पर बनने जा रहे दो फ्लाईओवर का भी शिलान्यास किया।

साणंद और बावला तालुका समेत अहमदाबाद जिले के कई हिस्से गांधीनगर सीट का हिस्सा हैं।

इस दौरान शाह ने डिजिटल तरीके से कार्यक्रम को संबोधित किया।

शाह ने कहा,‘‘केंद्र सरकार ने साणंद में 500 बिस्तरों वाले अस्पताल को मंजूरी दी है। हालांकि यह केवल आसपास के क्षेत्रों के कारखाना श्रमिकों के लिए था, लेकिन हमारी सरकार ने इसका लाभ साणंद और बावला तालुका के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का फैसला किया।’’

उन्होंने कहा कि गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र की सीमा पर बनने वाला नया सिविल अस्पताल अहमदाबाद शहर के मौजूदा सिविल अस्पताल जितना बड़ा होगा।

शाह ने कहा कि इसके अलावा गांधीनगर के कलोल में भी 300 बिस्तरों वाला एक सरकारी अस्पताल बनने जा रहा है।

शाह ने कहा, ‘‘कलोल को जल्द ही 500 बिस्तरों वाला एक निजी अस्पताल भी मिलेगा। इसके अलावा, बावला और गांधीनगर में न्यास संचालित दो अस्पताल भी निर्माणाधीन हैं। एक बार ये अस्पताल चालू हो जाएंगे तो इस निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को अहमदाबाद नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें अपने घरों से 20 किलोमीटर के भीतर सस्ती स्वास्थ्य सेवा मिल जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू