देश की खबरें | गणेशोत्सव के दौरान लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए: गणेश मंडल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बृहन्मुंबई सार्वजनिक गणेशोत्सव समन्वय समिति ने शुक्रवार को कहा कि गणपति उत्सव के दौरान खरीदारी करते समय लोगों को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 21 अगस्त बृहन्मुंबई सार्वजनिक गणेशोत्सव समन्वय समिति ने शुक्रवार को कहा कि गणपति उत्सव के दौरान खरीदारी करते समय लोगों को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना चाहिए।

सोशल मीडिया पर डाले गए कई वीडियो में लोग गणेश चतुर्थी से पहले दादर क्षेत्र में सब्जी और फूल बाजार में खरीदारी करते दिखाई दिए।

यह भी पढ़े | Srisailam Plant Fire: श्रीसैलम हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन हादसे में 9 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख.

समिति के अध्यक्ष नरेश दहीबावकर ने कहा कि लोगों को भगवान में विश्वास होना चाहिए लेकिन साथ में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए एहतियाती कदम भी उठाने चाहिए।

समिति, सार्वजनिक रूप से पंडाल में उत्सव मनाने वाले मंडलों (समूहों) का प्रतिनिधित्व करती है।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: तमिलनाडु सरकार के फैसले को मद्रास हाई कोर्ट ने रखा बरकरार, कहा- घर पर मनाएं गणेश चतुर्थी.

दहीबावकर ने कहा, “हमें आशा थी कि पर्व से पहले लोग सामाजिक का दूरी का ध्यान रखेंगे। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है।”

उन्होंने कहा,“ पिछले चार पांच दिन से लोगों का एक वर्ग बाजार में सामाजिक दूरी का पालन करना भूल गया है।”

उन्होंने कहा कि शहर में गणेश मंडलों ने पर्व के दौरान सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का निर्णय लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\