देश की खबरें | पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे अब्दुल कलाम की आठवीं पुण्यतिथि के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने बृहस्पतिवार को यहां पेई करुंबु में स्थित उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
रामेश्वरम (तमिलनाडु), 27 जुलाई देश के पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे अब्दुल कलाम की आठवीं पुण्यतिथि के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने बृहस्पतिवार को यहां पेई करुंबु में स्थित उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि ने भी पूर्व राष्ट्रपति को याद किया।
उन्होंने ट्वीट किया, "पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और प्रेरणादायक नेता डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनके स्मृति दिवस पर राष्ट्र याद कर रहा है। उनकी महान विरासत, एक मजबूत और नए भारत के निर्माण में हमारे युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।"
अब्दुल कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। महान वैज्ञानिक को "भारत के मिसाइल मैन" के रूप जाना जाता है।
उनका निधन 27 जुलाई, 2015 को हुआ था।
पूर्व राष्ट्रपति के रिश्तेदारों एपीजेएम जैनुलबुदीन, नाजिमा मरैकयार, शेख दाऊद तथा शेख सलीम और रामनाथपुरम के जिलाधिकारी बी. विष्णु चंद्रन समेत कई अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)