देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के लोग ‘ टूरिज्म’ चाहते हैं ‘टेररिज्म’ नहीं : भाजपा नेता चुग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के दो साल पूरे होने से पहले यहां शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन करने पर चेतावनी दी और कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के लोग ‘टूरिज्म’ (पर्यटन) चाहते हैं ‘टेररिज्म’ (आतंकवाद) नहीं।

जम्मू, 31 जुलाई जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के दो साल पूरे होने से पहले यहां शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन करने पर चेतावनी दी और कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के लोग ‘टूरिज्म’ (पर्यटन) चाहते हैं ‘टेररिज्म’ (आतंकवाद) नहीं।

जम्मू-कश्मीर के भाजपा प्रभारी चुग ने नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी सहित मुख्य धारा की कई पार्टियों के ‘गुपकर गठबंधन’ (पीएजीडी) की आलोचना के लिए कुछ नहीं कहा लेकिन आरोप लगाया कि वह चीन और पाकिस्तान के इशारे पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को भ्रमित कर रहा है।

यहां पार्टी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा, ‘‘पाकिस्तान को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को पनपाने के बाद उसे बढ़ावा देकर आग से खेलना बंद करना चाहिए। यहां के लोग पर्यटन चाहते हैं आतंकवाद नहीं।’’ उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग आतंकवाद से परेशान हो चुके हैं और इससे निकलने के लिए बड़े पैमाने पर विकास चाहते हैं।

पुलवामा में शीर्ष पाकिस्तानी आतंकवादी सहित जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों के शनिवार को मुठभेड़ में मारे जाने का संदर्भ देते हुए चुग ने कहा, ‘‘पाकिस्तान को इसकी (जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद जारी रखने की) भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।’’

चुग ने घाटी में आतंकवाद को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस साल 87 आतंकवादी मारे गए हैं जो संकेत है कि सुरक्षा बलों ने उनकी नकेल कसी है और यह पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में एक नए युग की शुरुआत हुई है जिसमें हिंसा और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की कोई जगह नहीं है जिसका प्रसार गुपकर गिरोह (पीएजीडी) गत सात दशकों से कर रहा था।’’

चुग ने कहा कि जनता युवाओं को रोजगार के अवसरों के साथ-साथ स्कूल, सड़क और अस्पताल चाहती है। उन्होंने कहा, ‘‘वह बंदूक और गोली नहीं चाहती है। गत सालों में गुपकर गिरोह जम्मू-कश्मीर के लोगों को पाकिस्तान और चीन के इशारे पर भ्रमित करता रहा है।लेकिन अब समय समय बदल गया है और इलाके में नयी बयार बह रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Weather Forecast Today, February 26: उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की दस्तक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें IMD का पूर्वानुमान

PM Modi on Instagram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले राजनेता बने

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\