देश की खबरें | गुजरात की जनता ने मेरी जाति को देखे बिना मुझे चुनाव जिताए हैं : प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि गुजरात की जनता उन्हें पिछले दो दशकों से आशीर्वाद देती रही है और उनकी जाति को देखे बिना उन्हें वोट देती आयी है।

मोढेरा (गुजरात), नौ अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि गुजरात की जनता उन्हें पिछले दो दशकों से आशीर्वाद देती रही है और उनकी जाति को देखे बिना उन्हें वोट देती आयी है।

रविवार को तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने महेसाना जिले में स्थित मोढेरा को सातों दिन 24 घंटे सौर ऊर्जा आपूर्ति वाला गांव घोषित किया।

मोदी ने यहां आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘गुजरात की जनता मेरी जाति, मेरी राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखे बिना पिछले दो दशक से मुझे अपना आशीर्वाद देती आई है।’’

प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी शासित गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। यह चुनाव बेहद अहम हैं क्योंकि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में सत्ता बरकरार रखना चाहती है, जबकि कांग्रेस राज्य में पिछले 27 साल से सत्ता से बाहर रहने के चलते विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने की उम्मीद लगाए है।

अपने गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री 14,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\