देश की खबरें | सभी धर्मों के लोग राम मंदिर निर्माण का समर्थन कर रहे हैं : जावड़ेकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अयोध्या में बन रहा राम मंदिर देश में एकता का मंदिर है और विभिन्न धर्मों के लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। यह बात रविवार को यहां केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कही।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी अयोध्या में बन रहा राम मंदिर देश में एकता का मंदिर है और विभिन्न धर्मों के लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। यह बात रविवार को यहां केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कही।

दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में जावड़ेकर ने कहा कि ‘राम जन्मभूमि आंदोलन’ देश के स्वाभिमान के लिए आंदोलन था। कार्यक्रम का आयोजन राम मंदिर निर्माण में बड़ी राशि देने वाले लोगों को सम्मानित करने के लिए किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘राम जन्मभूमि पर बन रहा राम मंदिर देश की एकता का मंदिर है। राम देश को एकजुट करते हैं और देश की एकता के प्रतीक हैं।’’

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा, ‘‘बाबर जब भारत आया था तो उसने अयोध्या में राम मंदिर को तोड़ दिया।’’

उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्राचीन राम मंदिर को कथित तौर पर तोड़े जाने के बाद बना विवादित ढांचा मस्जिद नहीं था क्योंकि वहां कभी धार्मिक कार्य नहीं हुए।

जावड़ेकर ने कहा कि वह 1992 में अयोध्या में थे और देखा कि किस तरह से एक ‘‘ऐतिहासिक भूल’’ को ठीक किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक रात पहले वहां सोए हुए थे। बाबरी मस्जिद के तीन गुंबद दिख रहे थे। अगले दिन दुनिया ने देखा कि किस तरह से ऐतिहासिक भूल को ठीक कर दिया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\