देश की खबरें | दिल्ली में लोगों ने चोरी करते हुए पकड़े गए युवक को पीटा, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए युवक (24) की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 नवंबर दिल्ली में चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए युवक (24) की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार को मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात उन्हें कबीर नगर में वाहन चोरी की सूचना मिली।

यह भी पढ़े | Diwali 2020: कोरोना संकट के बीच हलवाइयों ने बनाई इम्यूनिटी बूस्टर मिठाई, त्योहारी सीजन में बढ़ी मांग.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता हीरा लाल कामरा ने मीसर नामक आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया ।

कामरा ने पुलिस को बताया कि आरोपी को उनका टेंपो चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया और स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की।

यह भी पढ़े | युवाओं के भाग्य विधाता बने CM योगी! 1438 नए इंजीनियर्स को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- योग्यता ही है सबकुछ.

अधिकारी ने कहा कि घायल आरोपी को शास्त्री पार्क स्थित जग प्रवेश चंदर अस्पताल ले जाया गया ।

कामरा की शिकायत के आधार पर वेलकम थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक मास्टर चाबी बरामद की गई।

मीसर को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को पुलिस ने उसे स्थानीय अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अधिकारी ने कहा कि उसे मंडोली जेल ले जाया गया।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब मीसर रात आठ बजे के आसपास मंडोली जेल में आया तो एक डॉक्टर ने उसका स्वास्थ्य जांच करने के बाद उसे हेडगेवार अस्पताल स्थानांतरित कर दिया ।

उन्होंने बताया कि आरोपी की अस्पताल में रात करीब 12 बजे मौत हो गई। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट द्वारा मामले की न्यायिक जांच कराई जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\