विदेश की खबरें | संग्रहालय से मस्जिद में तब्दील किए गए इस्तांबुल के हागिया सोफिया में नमाज अदा के लिए आने लगे लोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोआन छठी शताब्दी के स्मारक के अंदर नमाज अदा करने के पहले कार्यक्रम में लगभग 500 गणमान्य लोगों के साथ शामिल होने वाले हैं।

तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोआन छठी शताब्दी के स्मारक के अंदर नमाज अदा करने के पहले कार्यक्रम में लगभग 500 गणमान्य लोगों के साथ शामिल होने वाले हैं।

हागिया सोफिया के बाहर अलग-अलग क्षेत्रों में हजारों पुरुष और महिलाएं नमाज अदा करने के लिए तैयार हैं, जिनमें से कई तुर्की के अन्य हिस्सों से आये हैं। कई लोग रात भर इसके पास डेरा डाले रहे।

यह भी पढ़े | ईद के बाद काबुल से वार्ता को तैयार: तालिबान.

इस बीच, यूनान और अमेरिका में रूढ़िवादी चर्च के नेता इसे एक शोक दिवस के रूप में मनाने वाले हैं।

अंतरराष्ट्रीय आलोचनाओं को खारिज करते हुए, एर्दोआन ने इस महीने की शुरुआत में इस प्रतिष्ठित इमारत को एक मस्जिद के रूप में तब्दील करने का एक फरमान जारी किया, जिसके कुछ ही समय बाद तुर्की के एक उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया कि आठ दशक पहले हागिया सोफिया को अवैध रूप से एक संग्रहालय बनाया गया था। इसका नाम बदलकर "द ग्रैंड हागिया सोफिया मस्जिद" कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | चीन के कोविड-19 रोधी टीके ने पशुओं में प्रतिरोधक क्षमता विकसित की: अध्ययन.

इस कदम से ग्रीस, अमेरिका समेत कई देशों व चर्चों में नाराजगी है जिन्होंने एर्दोआन को इस्तांबुल की बहु-धार्मिक विरासत और ईसाई तथा मुस्लिम एकता के प्रतीक के रूप में इसे संग्रहालय के रूप में बनाए रखने की अपील की है।

पोप फ्रांसिस ने भी इसको लेकर दुख व्यक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\