देश की खबरें | भारत के किसी भी हिस्से के लोगों को देश में कहीं भी असहज महसूस नहीं करना चाहिए:मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत के किसी भी कोने के लोगों को देश में कहीं भी असहज या अवांछित महसूस नहीं करना चाहिए और उन्हें सहजता से घुलना-मिलना चाहिए।

नयी दिल्ली, 26 मार्च केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत के किसी भी कोने के लोगों को देश में कहीं भी असहज या अवांछित महसूस नहीं करना चाहिए और उन्हें सहजता से घुलना-मिलना चाहिए।

विदेश राज्य मंत्री सिंह ने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) और ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा ‘नस्ली विविधता जागरूकता’ विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के किसी भी कोने के किसी भी व्यक्ति को देश में कहीं भी असहज या अवांछित महसूस नहीं करना चाहिए। लोगों को इस भावना के साथ सहजता से घुलना-मिलना चाहिए कि वे सभी भारतीय हैं। प्रत्येक व्यक्ति को दूसरों द्वारा सम्मान, गरिमा और समझ के साथ स्वीकार किया जाना चाहिए। ’’

सिंह ने कहा कि रूढ़ीवाद से बचने की जरूरत है।

एनसीडब्ल्यू की आयोग रेखा शर्मा ने कहा कि भारत अपनी विविधताओं का लेकर एक सुंदर देश है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि किसी को खुद को दूसरों के लिए बदल देना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘आप अपने ही धर्म में रह सकते हैं और इसके अंदर शादी भी कर सकते हैं। लेकिन समाज में कहीं-कहीं असमानता व्याप्त है और यहां तक कि मीडिया सिर्फ नकारात्मक चीजें देखती है और हिंदुओं एवं मुसलमानों के बीच झगड़े को दिखाती है, लेकिन उनके एकसाथ खुशीपूर्वक रहने को नहीं दिखाती है।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘पुलिस भी एक अहम भूमिका निभाती है। पुलिस को नस्ली विविधता के विषय में संवेदनशील बनाना बहुत जरूरी है। जांच अधिकारी (आईओ) को खासतौर पर संवेदनशील बनाने की जरूरत है और यह ज्यादातर देखा गया है कि उनके बर्ताव के चलते ही महिलाएं समस्या का सामना कर रही हैं। ’’

सिंह ने कहा कि पुलिस के साथ-साथ लोगों को भी भारत की विविधता के बारे में जागरूक करने की जरूरत है।

मंत्री ने कहा, ‘‘हर हितधारक को इस सांस्कृतिक अंतराल को पाटने के लिए पहल करनी चाहिए। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू