विदेश की खबरें | अलास्का में इंजन कक्ष में आग लगने के बाद छोटे क्रूज जहाज से लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी तटरक्षक बल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेरिकी तटरक्षक बल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि 'वाइल्डरनेस डिस्कवरर' नामक छोटे क्रूज जहाज में आग लगने की सूचना तटरक्षक बल को सुबह करीब साढ़े सात बजे मिली।

जहाज का संचालन करने वाली कंपनी 'अनक्रूज एडवेंचर्स' ने कहा कि उस समय जहाज पर चालक दल और यात्रियों समेत कुल 78 लोग सवार थे।

बल ने बताया कि सभी 51 यात्रियों और चालक दल के अधिकतर सदस्यों को जहाज से सुरक्षित बाहर निकालकर वहां मौजूद एक अन्य जहाज पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि चालक दल के कुछ सदस्य 'वाइल्डरनेस डिस्कवरर' में ही हैं।

अनक्रूज एडवेंचर्स ने कहा कि कंपनी आग लगने के कारणों की जांच कर रही है उन्होंने बताया कि कंपनी इस घटना से प्रभावित यात्रियों के पूरे पैसे वापस करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू