देश की खबरें | म्यांमा के घायल व्यक्ति को इम्फाल के अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के इम्फाल में जेएनआईएमएस अस्पताल परिसर के बाहर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के कुछ गोले छोड़े। लोग म्यांमा के एक घायल युवक को अस्पताल भर्ती कराये जाने के विरोध में एकत्र हुए थे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इम्फाल, 23 नवंबर मणिपुर के इम्फाल में जेएनआईएमएस अस्पताल परिसर के बाहर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के कुछ गोले छोड़े। लोग म्यांमा के एक घायल युवक को अस्पताल भर्ती कराये जाने के विरोध में एकत्र हुए थे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल युवक को असम राइफल्स और पुलिसकर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि म्यांमा के थनान गांव के खोनातुम को 8 असम राइफल्स और कामजोंग जिला पुलिस की एक टीम ने पेट के निचले हिस्से में गोली लगने के कारण जेएनआईएमएस में भर्ती कराया था।

उन्होंने कहा, ‘‘घटनास्थल के निकट एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में डॉक्टरों द्वारा गोली निकालने के बाद खोनातुम को अस्पताल लाया गया। बाद में जेएनआईएमएस में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि जैसे ही यह खबर फैली कि म्यांमा के घायल कुकी समुदाय के व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है, स्वास्थ्य केंद्र के बाहर भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ ने मांग की कि उसे इलाज के लिए राज्य के बाहर किसी अन्य अस्पताल में ले जाया जाए।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल परिसर पहुंचे और आंसू गैस के गोले छोड़े जिससे विवाद शुरू हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड