देश की खबरें | हरियाणा में 2,200 तालाबों के किनारे पीपल, बरगद जैसे पेड़ लगाये जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में अमृत सरोवर अभियान के तहत 22 जिलों में 2,200 तालाबों के किनारे पीपल और बरगद जैसे पेड़ लगाए जाएंगे।

चंडीगढ़, 15 जुलाई हरियाणा में अमृत सरोवर अभियान के तहत 22 जिलों में 2,200 तालाबों के किनारे पीपल और बरगद जैसे पेड़ लगाए जाएंगे।

हरियाणा के वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त सचिव ए.के. सिंह ने बताया कि कालका से लेकर कालेसर तक 150 किलोमीटर लंबा प्राकृतिक मार्ग विकसित किया जा रहा है ताकि वहां जाने वाले लोग प्रकृति का यथासंभव आनंद ले सकें।

सिंह ने कहा कि यह कार्य इस वित्त वर्ष में पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा, “ अमृत सरोवर अभियान के तहत, बरगद, नीम, पीपल और पिलखन जैसे पेड़ हरियाणा के 22 जिलों के 2,200 तालाबों के किनारे लगाए जाएंगे।”

सिंह ने कहा कि साथ ही शहरों में छायेदार पेड़ लगाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव के दौरान 19 जुलाई को पुस्तक प्रदर्शनी वाहन को रवाना किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कालेसर राष्ट्रीय उद्यान में पहली बार मशरूम की 67 प्रजातियों का पता लगाया गया है जबकि अरावली पर्वत पर मनेठी में तितलियों की 58 प्रजातियों की पहचान की गई है और वन विभाग ने इनका संरक्षण करने की तैयारी शुरू कर दी है।

हरियाणा सरकार 19 जुलाई को कुरुक्षेत्र के सरस्वती वन में 73वां वन महोत्सव मनाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री कंवर पाल करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\