देश की खबरें | किसान आंदोलन देश में उम्मीद की नयी रोशनी लेकर आया: मौलाना नोमानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी ने सोमवार को कहा कि किसानों का आंदोलन देश में अन्याय के खिलाफ उम्मीद की नयी रोशनी लेकर आया है।

नयी दिल्ली, 15 फरवरी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी ने सोमवार को कहा कि किसानों का आंदोलन देश में अन्याय के खिलाफ उम्मीद की नयी रोशनी लेकर आया है।

वह सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल किसानों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘देश् में होने वाली नाइंसाफी के खिलाफ बहुत सारे संगठन वर्षों से जागरुकता फैलाने की कोशिश करते रहे हैं। यह आंदोलन कश्मीर से कन्याकुमारी तक उम्मीद की नयी रोशनी लेकर आया है।’’

नोमानी ने कहा, ‘‘आप लोगों को अहसास हुआ कि अब बहुत हो चुका और आवाज उठाने का फैसला किया। आप के नेतृत्व का धन्यवाद। हम सब में यह भरोसा फिर से जगा है कि देश में अंधेरा छंटने वाला है और अब इंसाफ बहुत दूर नहीं है।’’

यह आंदोलन आरंभ होने के बाद से वह अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से इसका समर्थन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुस्लिम समाज की तरफ से मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम आपे के साथ खड़े हैं और आपसे कहना चाहते हैं कि आप उम्मीद मत खोइए और अपनी लड़ाई जारी रखिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\