देश की खबरें | पर्ल समूह घोटाला: पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने फर्जी दस्तावेज सत्यापित करने के आरोपी सीए को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने मंगलवार को कहा कि उसने पर्ल समूह एग्रोटेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड घोटाला के संबंध में कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों को सत्यापित करने के आरोपी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को गिरफ्तार किया है।

चंडीगढ़, 18 जुलाई पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने मंगलवार को कहा कि उसने पर्ल समूह एग्रोटेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड घोटाला के संबंध में कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों को सत्यापित करने के आरोपी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो की एक विशेष जांच टीम पर्ल समूह (एक चिटफंड कंपनी) द्वारा किए गए घोटाले की जांच कर रही है।

ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा दिखाया गया कि पर्ल्स एग्रोटेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड की एक असाधारण आम बैठक राजस्थान के जयपुर में उसके पंजीकृत कार्यालय में बुलाई गई थी, जो सात-आठ साल पहले ही बंद हो गया था, और जहां जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके तीन नये निदेशकों की नियुक्ति की गई थी।

प्रवक्ता ने कहा कि पेशे से सीए जसविंदर सिंह डांग ने असली निदेशक के रूप में हृदयपाल सिंह ढिल्लों, संदीप सिंह महल और धर्मेंद्र सिंह संधू की नियुक्ति के संबंध में फर्जी दस्तावेजों को सत्यापित किया।

प्रवक्ता ने कहा कि यह जानते हुए भी कि कोई बैठक नहीं हुई थी, उन्होंने केंद्रीय कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की वेबसाइट पर भी दस्तावेजों को अपलोड कर दिया।

पर्ल समूह ने कथित तौर पर पंजाब समेत देश के विभिन्न हिस्सों में अवैध तरीके से नाना प्रकार की योजनाएं संचालित करके बहुत से लोगों को ठगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी